फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बाइक की टक्कर में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। कोतवाली इलाके में हाईवे पर मनकापुर तिराहे के निकट बुधवार की दोपहर बाद एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक व उसकी महिला मित्र गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए सिधौली सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मनकापुर तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने जा रही बाइक को टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक और युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दोनों को सीएचसी सिधौली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवती की पहचान सिधौली के संत नगर निवासी मुस्कान (19) पुत्री आनंद सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक सिधौली कस्बे के सिद्धेश्वर नगर निवासी अंकित गौतम (22) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की खबर पाकर दोनों के परिवारीजन भी पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें