रामपुर मथुरा। थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम बेटी को करवा देने जा रहा साइकिल सवार एक बुजुर्ग की सड़क पर घूम रहे छुट्टा जानवर से टकराने से मौत हो गई।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के विशेषण मजरा गौरा गांव निवासी शत्रोहन (65) पुत्र महावीर अपनी लड़की को करवा देने साइकिल से थानगांव जा रहा था। शाम करीब सात बजे थाना क्षेत्र के भगौतीपुर चौराहे के पास अचानक सड़क पर छुट्टा पशु से वह टकराकर सड़क पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
जब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाने की तैयारी करते तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।