फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के लिए करवा ले जा रहे युवक ने हादसे में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर। बहन के लिए करवा लेकर जा रहे बाइक सवार एक युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कर्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी पवन कुमार (19) हरिनाम मंगलवार की शाम बहन के लिए करवा लेकर महमूदाबाद इलाके के गनेशपुर गांव को जा रहा था। जब वह सदरपुर इलाके में अल्हनापुर गांव के करीब पहुंचा, तभी उसे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पवन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब लोगों ने उसको इलाज के लिए भेजने की तैयारी की तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने ट्रैक्टर को रोक लिया। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें