फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लूट की घटना का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

Tue, 02 Sep 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां पुलिस ने सोमवार को लूट की घटना का खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सदरपुर के मरखापुर निवासी राजू और कस्बे के शंकरगंज निवासी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया, राजू हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक ई रिक्शा, दो रिक्शा की बैट्री, चाकू, दो तमंचे, कारतूस, फोन और 26 सौ रुपये नकदी बरामद हुई है। आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त को दोनों ने मिलकर नहर की पटरी के किनारे ई रिक्शा, फोन और रुपये लूटे थे। वहीं, महमूदाबाद पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों थानगांव के लोनियनपुरवा ग्वारी निवासी सुरेंद्र और गोपाल को नकदी व तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें