फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने शिक्षिका की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बाइक सवार लुटेरों ने स्कूल से घर जा रही एक शिक्षिका से चेन लूटकर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। शहर कोतवाली इलाके के लोहारबाग निवासी एक शिक्षिका स्कूल से घर जा रही थी।
विज्ञापन

रिक्शे से जब वह आंख अस्पताल रोड पर पहुंची, तभी बाइक सवार लुटेरे ने झपट्टा मार गले से सोने की चेन खींच ली और भाग निकला। आसपास मौजूद लोग, जब तक कुछ कर पाते, तब तक लुटेरे भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित शिक्षिका ने परिवारीजन व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि शहर के लोहारबाग निवासी महिला की चेन छिनी है। मामला जानकारी में है। कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें