फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टूटे शीशों व बिना फॉग लाइट के फर्राटा भर रही रोडवेज बसें

Tue, 24 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप बढ़ने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इसके बावजूद सीतापुर डिपो की कई रोडवेज बसें यात्रियों की सुरक्षा के मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। बसों के टूटे शीशे, गायब फॉग लाइटें और खाली फर्स्ट-एड बॉक्स परिवहन निगम की व्यवस्थाओं की हकीकत बयां कर रहे हैं। समय रहते इन कमियों को दूर न करने पर कोहरे में यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन


सीतापुर डिपो की दिल्ली जाने वाली लंबे रूट की बस का शीशा चिटका हुआ है। इसके अलावा तीन-चार अन्य बसों के शीशे भी टूटे नजर आए। इससे यात्रियों को ठंड के साथ धूल-धक्कड़ का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, डिपो की एक दर्जन से अधिक बसों में फॉग लाइटें भी नहीं हैं, जिनमें लगी भी है वह खराब पड़ी हैं। ऐसे में कोहरे के दौरान चालकों को यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में काफी परेशानी उठाना पड़ती है।

बसों में लगे अग्निशमन यंत्रों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। कई सिलेंडरों पर एक्सपायरी तिथि तक अंकित नहीं है। वहीं, यात्रियों की प्राथमिक चिकित्सा के लिए बसों में उपलब्ध कराए जाने वाले फर्स्ट-एड बॉक्स खाली पड़े हैं। आपात स्थिति में मामूली चोट लगने पर भी यात्रियों को तत्काल उपचार देने की व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में प्रभारी एआरएम आदित्य सिंह ने बताया कि जिन बसों के शीशे और फॉग लाइटें खराब हैं, उन्हें चिह्नित कर वर्कशॉप भेजा जाएगा। फर्स्ट-एड बॉक्स की कमियों को भी जल्द ही दूर कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को जरूरत पड़ने पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन

यात्रियों ने जताई नाराजगी
नियमित तौर पर बस से सफर करने वाले यात्री प्रदीप गुप्ता और संजय श्रीवास्तव ने बसों के संचालन की व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एक ओर किराये में बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हो रही है। सर्दी और कोहरे को देखते हुए बसों की खामियां तत्काल दूर कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें