हरगांव/नैपालापुर। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक सवार जीजा-साले को रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
हरगांव के अख्तियारपुर निवासी विवेक (35) राजमिस्त्री था। उसकी बहन सरिता का ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। मामले में मंगलवार को कुटुंब न्यायालय में पेशी थी। इसके लिए विवेक अपने साले रामहेत उर्फ कल्लू (35) निवासी रसूलपुर थाना तालगांव के साथ बाइक से मंगलवार को सीतापुर जा रहा थ
देहात कोतवाली क्षेत्र में नानकारी के पास पीछे से आई बस ने विवेक और कल्लू को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। विवेक के पास मिले मोबाइल में दर्ज नंबर पर संपर्क कर घटना की सूचना पुलिस ने परिचितों को दी। दोपहर बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों की शिनाख्त की। पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विवेक के परिवार में पत्नी गीता देवी, दो और दो पुत्रियां हैं। कल्लू के परिवार में पत्नी बीनू देवी, चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना का पता चलने पर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस सचिन निषाद चला रहा था। उसे ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।