फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लपटों में पांच भाइयों के घरों का सामान राख

Wed, 19 Apr 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में आग लगने से पांच घरों का सामान जल गया। करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक युवक भी झुलस गया।
विज्ञापन


ककरहिया गांव निवासी पांच सगे भाइयों स्वामीदयाल, राममूर्ति, अखिलेश, छोटेलाल व भोले ने अपने खेतों में मकान बना रखे हैं। मकान की दीवार के बाहर छप्पर पड़े थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से स्वामीदयाल के घर के बाहर पड़े छप्पर में आग लग गई। चपेट में आकर चार भाइयों के मकान के बाहर पड़े छप्पर भी जलने लगे।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया लिया था। आग बुझाने के दौरान अखिलेश मामूली रूप से झुलस गया है। उसका निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। अग्निकांड से करीब एक लाख रुपये की गृहस्थी व राशन आदि जल गया। लेखपाल प्रतीक गुप्ता ने बताया कि नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें