फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार विधानसभा क्षेत्रों में दुरुस्त किए जाएंगे मार्ग

Thu, 02 Jul 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड -1 जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मार्गों को दुरुस्त करेगा। यह सभी मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। इस पर पैच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 75 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

कसमंडा ब्लॉक के राज्य मार्ग व प्रमुख जिला मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्थानों पर पैच मरम्मत का कार्य 20 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसी तरह महमूदाबाद ब्लॉक क्षेत्र में सात लाख से पैच मरम्मत कार्य होगा। पहला ब्लॉक में 13 लाख और सिधौली में 15 लाख रुपये से कार्य कराया जाएगा। बिसवां ब्लॉक क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्गों पर 15 लाख रुपये से कार्य होगा। पैच मरम्मत कार्य निर्माण खंड एक से कराया जाएगा। एक्सईएन बीएस सिंह ने बताया कि पैच मरम्मत का कार्य कराने के लिए कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें