सीतापुर। जिले में 1.89 करोड़ रुपये से सड़कें व नालियां बनेंगी। 14 निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए सांसद राकेश राठौर ने अपनी निधि से धनराशि दी है।
रामपुर मथुरा ब्लॉक के ग्राम गुलालपुरवा डामर रोड से गांव के कच्चे रास्ते पर सौ मीटर खड़ंजा और दो दरों की पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। इसी ब्लॉक में 175 मीटर इंटरलॉकिग कराई जा रही है।
रेउसा ब्लॉक के सीपतपुर में बंधा रैंप और इंटरलाॅकिंग, लाेधपुरवा में खड़ंजा व इंटरलॉकिंग के संग नाली निर्माण और अज्जेपुर में 150 खड़ंजा लगाने का कार्य किया जा रहा है। खैराबाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों में चार पांच कार्य और नगर पालिका सीतापुर में तीन कार्य कराने की लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।
पहली किस्त कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को एक करोड़ 41 लाख 81 हजार 584 रुपये पहले ही भेजे जा गए हैं। इसका उपभोग प्रमाणपत्र देने पर दूसरी किस्त ग्राम्य विकास विभाग से भेजी जाएगी।