फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतापुर में मार्ग निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देर से सही पर जिम्मेदार महकमा दुरुस्त आया। उसने विकास खंड रेउसा के बसंतापुर गांव में मुख्य मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया है। तीन दिन पहले यहां पर कटान देने आए नवागत डीएम का वाहन फंस गया था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले नवागत डीएम सूर्यपाल गंगवार गांजरी क्षेत्र के भ्रमण पर आए थे। उसी दौरान उनका वाहन बसंतापुर पहुंचकर ठिठक गया था। प्रमुख मार्ग पर जबरदस्त तरीके से कीचड़ भरा होने से वो मौके पर पहुंच नहीं पाए थे।उन्हें वहां से बैरंग वापस लौटना पड़ा था।

डीएम ने नाराजगी जताते हुए रविवार तक रास्ता दुरुस्त करने को बीडीओ व पीडब्लूडी को निर्देश दिए थे। इस पर विभाग ने खस्ताहाल मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


यह कार्य बेहद सुस्त है। ग्रामीणों की माने तो बारिश के मौसम में जिस सुस्त रफ्तार से काम चल रहा है। वह बाढ़ आने से पहले पूरा नहीं हो पाएगा। नतीजतन, बारिश व नदी के पानी से यह क्षेत्र फिर लबालब हो जाएगा, जिससे काम तो रुकेगा ही, वहीं यह मार्ग पहले से और खतरनाक बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें