फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडा (सीतापुर)। बिसवां इलाके में शुक्रवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार बाइक ने एक बालिका को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बिसवां के गांव कंकरकुंईयां निवासी गया प्रसाद शुक्रवार को दोपहर के समय अपने भाई की पुत्री का अन्नप्रासन कराने गोधी बाबा (बोहरा के पास) ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। रास्ते में थाना बिसवां के बाबागंज बाजार के पास अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली को रास्ते के किनारे खड़ा कर दिया।
इसी दौरान उनकी 10 वर्षीय पुत्री राज कुमारी लघुशंका के लिए सड़क पार करने लगी। तभी सकरन की ओर से तेज गति से जा रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बालिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की, तब तक उसकी वहीं पर मौत हो गई।
विज्ञापन

मोटर साइकिल बालिका को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से जाकर टकराई। जिससे बिजली का पोल भी टूटकर सड़क पर गिर गया। इसी बीच मोटर साइकिल चालक मौका पाकर वहां से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक बिसवां ओपी तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें