फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिजवान ने मोहित को पटखनी देकर मारा मैदान

Thu, 08 Feb 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जहांगीराबाद/सीतापुर। राष्ट्रीय एकता विराट दंगल का उद्घाटन बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता और सुरेश प्रकाश उर्फ पप्पू बघैय्या ने किया। दो दिवसीय दंगल के पहले दिन चार मुकाबले हुए। पहलवानों के दांव पेंच देख दर्शक रोमांचित नजर आए। दंगल में पहली कुश्ती जम्मू के रिजवान गनी और मेरठ के मोहित के बीच हुई।
विज्ञापन

इस रोमांचक मुकाबले में रिजवान ने मोहित को पटखनी देकर जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला सहारनपुर के वकार पहलवान और पंजाब के विक्की पहलवान के बीच हुआ। यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीसरे मुकाबले में पटियाला के जग्गा जगरू ने सहारनपुर के परवेज को धूल चटा दी। चौथे मुकाबले में नेपाल के लकी थापा और राजस्थान के संदीप गुर्जर के बीच काफी देर तक उठापटक चली। आखिरकार थापा ने गुर्जर को हरा कर जीत दर्ज की। आयोजक असलम अंसारी व अमीर हम्ज़ा ने बताया कि दंगल का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा। इस मौके पर फुरकान गाजी, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें