फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तहसीलदार के विरोध में लेखपाल लामबंद, किया प्रदर्शन

Thu, 08 Feb 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। लेखपालों ने बुधवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवध यादव ने बताया कि तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक लेखपालों से अमानवीय, अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करते हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहसीलदार मनीष त्रिपाठी को मांग पत्र सौंपा था। जिस पर तहसीलदार ने लेखपाल संवर्ग के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने व न्याय के सिद्धांत के विपरीत प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन




लेखपालों के मान सम्मान पर हुए इस आघात से सभी आहत हैं। इस वजह से लेखपाल संघ की स्थानीय शाखा ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि जब तक तहसीलदार मनीष त्रिपाठी का लहरपुर से स्थानांतरण नहीं किया जाता है, तब तक प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

बार एसोसिएशन ने प्रमुख सचिव को भेजा पत्र
लहरपुर बार एसोसिएशन के महासचिव एसके जायसवाल ने बुधवार को प्रमुख सचिव राजस्व परिषद संग जिलाधिकारी, अध्यक्ष व सचिव विधिक परिषद प्रयागराज, मंडलायुक्त व राजस्व परिषद के अध्यक्ष को पत्र भेजकर तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीती 31 जनवरी को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा था। परंतु तहसीलदार के हठ धर्मिता पूर्ण रवैये के कारण अधिवक्ता स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। जब तक तहसीलदार मनीष त्रिपाठी का तबादला नहीं होगा, तब तक राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें