फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों ने काटी 100 बीघा जमीन

विज्ञापन
बिसवां तहसील क्षेत्र के रेउसा इलाके में फसलों के पास पहुंचा बाढ़ का पानी। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। बिसवां तहसील में शारदा व सरयू नदी खेतिहर जमीन को आगोश में ले रही हैं। रविवार को करीब 100 बीघा जमीन कटान में समा गई। बांध टूटने की वजह से पानी खेतों की तरफ पहुंच गया। इसकी वजह से नदियां कटान कर रही है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के दुर्गापुरवा, म्योढ़ी छोलहा व गौढ़ही बजहा में नदियों का कटान चल रहा है। यह कटान गांव की तरफ न होकर खेतों की तरफ हो रही है। म्योढ़ी झोलहा व श्रीरामपुरवा के बीच स्ट्रेट बांध बना हुआ था। करीब एक सप्ताह पहले 20 मीटर बांध कटा गया था।
म्योढ़ी झोलहा गांव के संतोष सिंह, रामलखन, सेवता, मैकू, बहोरन सिंह की जमीन बांध के उस पार थी। जब बांध टूटा तो पानी इनके खेतों की तरफ पहुंच गया है। इससे इन लोगों की जमीनें पानी में कट रही है।
विज्ञापन

इसी प्रकार दुर्गापुरवा के मैकू, रामलखन, रामप्रकाश, संतराम, छत्रपाल व मुंशीलाल की जमीन पानी में कट गई है। गौढ़ही बजहा के सुनील, मूलचंद, देवी सहाय की जमीन कटान की जद में आ गई है। इन नदियों ने तीन गांवों की करीब 100 बीघा जमीन काट दी है। इससे ग्रामीण जमीन कटने से भयभीत है।
विज्ञापन

नदियां कटान कर रही हैं। जिनके घर व खेत कट रहे हैं, ऐसे पीड़ितों का लेखपालों के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है। उनको मदद पहुंचाई जाएगी।
- अभिचल प्रताप सिंह, तहसीलदार बिसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें