फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केस के बाद भी सीज नही हुए दो प्रधानों के अधिकार

Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बेहटा ब्लॉक में दिसंबर माह में दो ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन और अंत्येष्टि स्थल की धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया था। डीपीआरओ की जांच में इसका खुलासा होने के बाद दो प्रधान और सचिव के खिलाफ एफआईआर कराने के साथ ही दोनों प्रधानों से भी जवाब तलब किया गया था। इसके बाद भी दोनों आरोपी प्रधानों के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार अभी तक सीज नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिंडुरिया के अंत्येष्टि स्थल के कार्य का मूल्यांकन जिला पंचायत राज अधिकारी डा. निरीश चंद्र साहू ने कराया था। जांच में सामने आया कि अंत्येष्टि स्थल में इंटरलॉकिंग व शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कार्यालय भी अपूर्ण बना है। अन्य खामियों के बाद प्रधान को 12 दिसंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
ग्राम पंचायत मूड़ीखेरा की जांच में कूड़ा निस्तारण केंद्र के निर्माण की धनराशि में गबन होना पाया गया था। दोनों आरोपी प्रधानों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद भी प्रधानों को प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार अभी तक सीज नही किए जाने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। इस संबंध में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रवीन सिंह सीएम को एक पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें