फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा से भटककर आया गैंडा फिर पहुंचा लहरपुर 

Fri, 16 Dec 2016 11:13 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा जंगल से भटका गैंडा जिले की सीमा लहरपुर में चहलकदमी कर रहा है। जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में दहशत है। वहीं सीतापुर व लखीमपुर जिले के वन कर्मी भी गैंडा को दुधवा में सकुशल पहुंचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह खालेपुरवा गांव की कुछ महिलाएं नित्यक्रिया के लिए खेत जा रही थीं। इसी बीच खेत में खड़ी महिलाएं गैंडे को देखते ही चिल्लाने लगी। शोर सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर शोर मचाते हुए गांव के बाहर पहुंचे। शोर होने पर गैंडा निकट के गन्ने के खेत में घुस गया।

दो घंटे के बाद फरीदपुर गांव के निकट भी गैंडा खेतों में टहलता हुआ नजर आया। यह देखते ही ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों को खेतों की तरफ न जाने की सलाह दी और खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों की मानें तो वन कर्मियों ने दोपहर बाद तक गैंडे को खेतों में हांका और उसे लखीमपुर की सीमा में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों का कहना है कि वन कर्मियों के जाने के बाद ही शाम को वह फिर से लहरपुर में आ गया। हालांकि इस दौरान गैंडे ने किसी पर हमला नहीं किया है। फिर भी ग्रामीण पुरानी घटना को याद कर दहशत में हैं। किसानों ने फसल की रखवाली करना छोड़ दिया है।

इधर, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गैंडे को लहरपुर क्षेत्र से हांक कर लखीमपुर के खीरी क्षेत्र में कर दिया गया है। वहां के वन अधिकारियों को गैंडे की लोकेशन बता दी गई है। लखीमपुर के वनकर्मी गैंडे पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें