फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 25 हजार के इनामी बदमाश महबूब आलम को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच और तालगांव की संयुक्त टीम की कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि गोवध अधिनियम के तहत तंबौर के नवाबसाहा निवासी महबूब आलम उर्फ बाला वांछित था। पुलिस टीम को सूचना मिली कि महबूब तालगांव के नहर पटरी, लश्करपुर के पास बाइक से गुजरेगा। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया।
युवक ने पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने भी जवाबी गोली चलाई जो कि युवक के बांए पैर में लगी। दबोचे गए महबूब आलम के पास पांच सौ रूपये नकद, बाइक (बिना नंबर प्लेट की), एक तमंचा और फोन बरामद हुआ है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गिरोह के चार और आरोपी गिरफ्तार
सीतापुर। मानुपर पुलिस ने महबूब आलमके गिरोह के चार अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सीओ बिसवां सतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि तंबौर के नवाबशाहपुरवा निवासी सलमान उर्फ भूरा, मानपुर के गांव मौजमपुर निवासी असलम खां उर्फ नईमुल्ला, कैमहरा निवासी मेराज खां, मौजमपुर निवासी सरवर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें