फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड फौजी की मौत

Sat, 05 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। हाईवे पर समदेपारा के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रसूलपुर निवासी कैलाश नाथ त्रिपाठी (45) रिटायर्ड फौजी थे। वह अपने पुत्र आलोक त्रिपाठी के साथ बाइक पर बैठकर सीतापुर मुख्यालय जा रहे थे। समदेपारा के पास अज्ञात वाहन से बाइक में पीछे से टक्कर लग गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके पुत्र का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें