फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रिटायर्ड दरोगा के पुत्र ने धोखाधड़ी कर निकाले छह लाख रुपये, केस

Sat, 25 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के कृष्णा नगर निवासी रिटायर्ड दरोगा देशराज पांडेय ने अपने ही पुत्र पर धोखाधड़ी कर छह लाख रुपये बैंक खाते से निकालने का आरोप लगाया है। परिवार के अन्य सदस्यों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित देशराज पांडेय ने अपने पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि उनका पुत्र प्रशांत पांडेय उर्फ गोपी उद्दंड है। वह अपनी पत्नी तरुण उर्फ डाली पांडेय को बहुत मारता-पीटता है। प्रशांत ने 9 जून को अपनी पत्नी के बक्से का ताला तोड़कर जेवर निकाल लिए। इसे बेचकर पैसा ऑनलाइन गेम कैसीनो में लगा दिया। वह कैसीनो का लती है और इसी तरह पैसे बर्बाद करता है। वह पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी बताया कि वह ह्रदयरोग से पीड़ित हैं और उनके पेसमेकर लगा है। पीड़ित के आईडीबीआई बैंक खाते से चोरी छिपे प्रशांत ने पेटीएम अकाउंट बना लिया। इसमें अपना मोबाइल नंबर एक्टिवेट कर लिया। विभिन्न किस्तों में छह लाख रुपये निकाल लिए। जब उन्हें पता चला ताे उन्होंने प्रशांत को टोका। इस पर प्रशांत ने उन्हें धमकाया। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें