फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने पर महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
नेहरू हाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि ने कि? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला पंचायत के नेहरू सभागार में मेगा इवेंट अनंता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक बिसवां महेंद्र सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर मेगा इवेंट अनंता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने अपने जीवन में आगे बढ़ने में किए गए प्रयासों के विषय में विस्तारपूर्वक बताते हुए सभी को पूर्ण मनोयोग से अपने कार्यों को करने एवं जीवन में निरंतर आगे बढ़ने की सीख दी। परिवार परामर्श केन्द्र सिधौली की वीना खुराना ने कहा कि जहां चाह होती है, वहां राह भी मिल जाती है। उद्यमी दीक्षा अस्थाना ने भी अपनी सफलता की कहानी साझा की।
सहायक लीड बैंक मैनेजर प्रीती पांडे ने बालिकाओं को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम अपने शिक्षा, ज्ञान एवं कौशल से स्वयं को इतना सशक्त कर लें कि भविष्य में हमें किसी पर आश्रित न होना पड़े। पुलिस विभाग में तैनात मधु यादव ने पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसपीआरपी सिंह वरिष्ठ कोषाधिकारी जान्हवी मोहन, अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका, डीसीडीएफ चेयरमैन सत्य प्रकाश मिश्रा, जिला प्रोबेशन अफसर अश्वनी कुमार तिवारी, जिला कार्यक्रम अफसर राज कपूर, जिला विकास अधिकारी राकेश पांडे, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मोनिका लाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका सुषमा कर्णवाल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित विभिन्न विभागों की महिलाएं मौजूद रहीं।
बेटे व बेटी में न करें भेदभाव
डीएम विशाल भारद्वाज ने सभी बालिकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी लगन एवं प्रतिबद्धता से अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। इसलिए सभी को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी लगन एवं प्रतिबद्धता रखकर प्रयास करना चाहिए। विधायक बिसवां ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गौरवशाली परम्परा में नारी का सम्मान सर्वाधिक रहा है। उन्होंने बेटे और बेटी में कोई भी भेदभाव न करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें