खैराबाद विकास खंड के ग्राम सभा मंसूरपुर व नैपालापुर में गुरुवार को दो बूथों पर रिपोल होगा। दोनों बूथों पर मतदान कराने को बुधवार को पोलिंग पार्टियां तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
मालूम हो कि तीसरे चरण के मतदान में मंसूरपूर के बूथ 208 पर हुए विवाद के बाद मतपेटियां तालाब में फेंक दी गई थीं। जबकि नैपालापुर के बूथ 96 पर मतदाता सूची में गड़बड़ी के चलते मतदान नहीं हो पाया था।