रामकोट/खैराबाद। रामकोट थाना क्षेत्र में बस की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। इलाज के दौरान भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कमलापुर के बेहड़ा गांव निवासी अंकित (22) अपनी बहन शालू की दवा लेने कुतुबनगर जा रहा था। वापस आते समय अकसेनी ईंट-भट्ठे के सामने रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अंकित को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में अंकित ने दम तोड़ दिया। वहीं शालू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।