जानकारी के अनुसार एक्सिस बैंक का एटीएम महाराजागंज में कृष्णा देवी इंटर कॉलेज के नजदीक लगा हुआ है। सुबह लगभग 11 बजे सोने लाल निवासी रसूलपुर पैसा निकालने एटीएम में गया था। वहां एक व्यक्ति पहले से मौजूद था। एटीएम धारक ने पैसा निकालने के लिए कार्ड निकालकर एटीएम मशीन पर रखा था।
इसी बीच वहां मौजूद जालसाज ने एटीएम कार्ड बदल दिया और बाहर निकल आया। कार्डधारक नकली एटीएम होने के कारण पैसा नहीं निकाल सका। उसके जाते ही जालसाज ने एटीएम से दो बार में पांच-पांच हजार रुपये और फिर 49500 रुपये ऑनलाइन शापिंग से निकाल लिये।
कार्ड धारक को उसकी जानकारी तब हुई, जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। घटना की तहरीर क्षेत्राधिकारी बिसवां को दी गई है। सीओ दीपेंद्र चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।