फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गुलशन प्लाईवुड फैक्टरी पहुंची सीजीएसटी टीम, खंगाले दस्तावेज

Wed, 12 Nov 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर। जहांगीराबाद स्थित गुलशन प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार को सीजीएसटी टीम ने छापा मारा। 15 गाड़ियों के साथ पहुंची टीम ने फैक्टरी के अंदर प्रवेश करने के बाद मुख्य द्वार को बंद करवा दिया। इसके बाद फैक्टरी के कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी एक जगह रखवा दिये। टीम ने फैक्टरी के स्टॉक रजिस्टर, खरीद बिक्री व कंप्यूटर में फाइलों को खंगाला। सुबह करीब 11 बजे पहुंची टीमें देर रात तक टैक्स चोरी को लेकर जांच पड़ताल में जुटी रही। टीम में शामिल किसी भी सदस्य ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार टीम ने पहले पूरी फैक्टरी में पड़े कच्चे व पक्के माल की गणना की। इसके बाद उन्होंने कागजों की जांच की। जांच टीम देर रात तक मौके पर रही। फर्जी बिलों के सहारे करोड़ों की टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। शहर में भी एक प्लाईवुड फैक्टरी के कारोबारी के घर पर टीम ने छापा मारा। यहां मौजूद रजिस्टरों के साथ कंप्यूटर व कुछ फाइलों को खंगाला गया है। हालांकि घर से टीम को कोई ठोस दस्तावेज नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें