फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह छह शिक्षकों को नोटिस

Thu, 05 Nov 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में मेन्यू के विपरीत भोजन परोसा जा रहा है। शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर हो रहे है। बजट के बावजूद रसोइयों का मानदेय लटका है, इसका खुलासा एमडीएम समन्यवक के औचक मुआयने में हुआ। इस पर छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिला समन्यवक मध्याह्न भोजन बृजमोहन सिंह ने गुरुवार को बिसवां विकासखंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय इबदहा का औचक मुआयना किया। इसमें बच्चों को मेन्यू के विपरीत खाना परोसा गया था। विद्यालय में गंदगी व्याप्त थी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय भुडकुड़ी प्रथम व द्वितीय में चार माह से रसोइयों को मानदेय नहीं गया है।

जबकि स्कूल के पास बजट मौजूद है। इसके अलावा सकरन विकासखंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहारी में अभी तक रंगाई पुताई नहीं कराई गई थी। जबकि बजट आए हुए कई माह बीत चुके है। विद्यालय का माहौल काफी गंदा मिला।
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का नाम उपस्थिति रजिस्ट्रर अंकित नहीं था, जिस पर छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के अंदर जवाब दाखिले करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें