फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले पदोन्नति

Fri, 24 Jul 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विकास भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बैनर तले आयोजित धरने को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

विभागीय कर्मचारी होने के नाते 50 प्रतिशत की पदोन्नति ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो सात अगस्त को पूरे प्रदेश के कर्मचारी लखनऊ में हुंकार रैली करेंगे।
विज्ञापन


अन्य वक्ताओं ने एकजुटता का आह्वान करते हुए मांग की कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखा जाए, लेकिन मासिक पे-रोल पर हस्ताक्षर न करवाए जाएं, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के निजी अनुरोध पर अंतरजनपदीय स्थानांतरण का शासनादेश जारी किया जाए व पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, मंत्री सुधीर कुमार, देशराज, रामकिशोर, विमल किशोर, नत्थाराम, महेंद्र वर्मा,  मुकेश मिश्रा, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें