फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बागियों की मान-मनौव्वल का दौर, नाम वापसी आज

Thu, 20 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। टिकट न मिलने के कारण बागी हुए भाजपाइयों को मनाने की कवायद बुधवार को दिनभर चलती रही। बकायदा डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी की ओर से समिति गठित की गई है। गुरुवार को नाम वापसी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सीतापुर में एक और सिधौली में दो बागी फिर से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में आ सकते हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के टिकट को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी भाजपा में ही रही। भाजपा के पास जिले के 13 निकायों में से 11 में दावेदारों की लंबी लाइन थी। टिकट न मिलने पर इनमें से कई दावेदारों ने बगावत कर निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया। सीतापुर से भाजपा ने नेहा अवस्थी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया तो टिकट की दावेदार रहीं पूनम मिश्रा के साथ ही बबिता गुप्ता ने भी बगावत कर दी। दोनों ने ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।
सिधौली में भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष के पति गंगाराम लोधी को प्रत्याशी बनाया है। यहां टिकट के दावेदार रहे मनीष पांडेय और मन्नू तिवारी ने निर्दलीय नामांकन कर पार्टी प्रत्याशी को संकट में डाल दिया है। महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अंबरीश गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। यहां दावेदार रहे सुरेश वर्मा ने निर्दलीय ही मैदान में उतरने का ऐलान कर नामांकन कर दिया। गुरुवार को नाम वापसी होगी।
विज्ञापन


ऐसे में बुधवार सुबह से ही भाजपा नेता डैमेज कंट्रोल में लगे। बगावत करने वाले प्रत्याशियों से भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठजन संपर्क कर रहे हैं। पार्टी से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सीतापुर सीट से एक बागी के पार्टी के पक्ष में आने की संभावना है, तो सिधौली में भी पार्टी को डैमेज कंट्रोल में सफलता मिलने की उम्मीद है।


डैमेज कंट्रोल के लिए बनाई समिति
भाजपा ने निकाय चुनाव में डैमेज कंट्रोल के लिए एक समिति गठित की है। समिति में जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, सांसद राजेश वर्मा, एमएलसी पवन सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा शामिल हैं। न सिर्फ अध्यक्ष पद को लेकर बल्कि सभासदों को लेकर भी उक्त समिति डैमेज कंट्रोल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें