सीतापुर। डीएम अखिलेश तिवारी ने प्रशासनिक अफसरों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। उन्होंने चार डिप्टी कलेक्टरों का तबादला किया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय राम दरश राम को अस्थायी रूप से एसडीएम सदर नियुक्त किया है।
इन्हें एसडीएम पूर्णिमा सिंह की अवकाश अवधि तक तैनात किया गया है। एसडीएम बिसवां किंशुक श्रीवास्तव को यहां से हटाकर सिधौली भेजा है।
उनकी जगह पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम शिशिर की तैनाती की गई है। एसडीएम सिधौली संतोष राय को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम तैनात किया है।