फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अस्पताल से मरीजों की दवा व खाना उठा ले जा रहे चूहे

Sun, 18 Jan 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अस्पताल में दिखे चूहे।
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल के मेडिकल ए व बी वार्ड में चूहों का आतंक है। चूहे मरीज की दवा व खाना उठा ले जा रहे हैं। मरीज किसी तरह अपना सामान बचाने को विवश हैं। मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज के परिजन उमेश ने बताया कि दो दिन से यहां पर रात गुजार रहा हूं।
विज्ञापन

पापा की तबीयत ठीक नहीं है। घर से खाना लाया था। वहीं, चिकित्सकों ने कुछ दवा दी थी। बेड के पास स्टूल पर इसे रख दिया था। रात में एक चूहा आया और खाना व दवा उठा ले गया। सुबह हम लोग काफी देर तक तलाशते रहे। इसके बाद फिर से बाहर से दवा खरीदी।
हर्ष ने बताया कि बेड के पास ही कंबल व कुछ कपड़े रख दिए थे। चूहों ने इन्हें भी काट दिया है। कंबल कट जाने के बाद अब ठंडी हवा अंदर तक पहुंच रही है। इससे काफी परेशानी होती है। इसी तरह कई मरीज चूहों से परेशान दिखे। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में हो सकता है कि चूहे आ गए हों। इनको जल्द ही पकड़वाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें