फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रही किशोरी संग दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। खेत की रखवाली करने गई 10 साल की एक बालिका के साथ गांव के ही किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची तो उसने मां को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बालिका संग दुष्कर्म की खबर पाकर पुलिस अफसरों ने मौके पर जाकर जांच की है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दस साल की बालिका गुरुवार की दोपहर अपने खेत को धान की फसल की रखवाली करने गई थी। इस बीच वहां पर गांव का ही 15 वर्षीय किशोर भी अपने खेत की रखवाली कर रहा था। आरोप है कि किशोर ने बालिका को पकड़ लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया।
जहां उसने बालिका संग दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी भाग निकला। जिसके बाद परेशान बालिका घर पहुंची। उसने मां को आपबीती बताई। जिसके बाद बालिका के पिता ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर एसपी एलआर कुमार, एएसपी मधुवन सिंह, सीओ लहरपुर अखंड प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन

घटना को लेकर पुलिस ने किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ केस कर लिया गया है। पीड़ित बालिका का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें