फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मासूम से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Mar 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। छह साल की मासूम बच्ची के साथ बुधवार को गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता के अनुसार बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह बच्ची को उठा ले गया।
विज्ञापन

बताया कि गांव निवासी बलबीर देर रात उसकी पुत्री को बाग में ले गया और दुष्कर्म किया। बेहोश होते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। उधर, जब बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद बच्ची बाग में मिली। उसने मां को आपबीती बताई और बलबीर पर आरोप लगाया। जिस पर परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी अपराधी किस्म का है। इससे पहले भी उसने कई आपराधिक घटनाएं अंजाम दी हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बतायाकि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था
सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। आरोपी पूर्व में भी पॉक्सो एक्ट के मामले में लखनऊ जेल में रह चुका है। कुछ दिनों पूर्व ही वह जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें