फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म

Thu, 23 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। नैमिषारण्य क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात एक सात वर्षीय बालिका से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी संग घर के अंदर देर रात खाना खा रहे थे। उनकी सात वर्षीय पुत्री बाहर पड़ोस में रहने वाले आशीष (30) के साथ चारपाई पर बैठकर खेल रही थी। जब बच्ची को खाने के लिए बुलाया, तो उसने थोड़ी देर में आने की बात कही। कुछ देर बाद उनकी पुत्री खून से लथपथ होकर अंदर आई।

सदमे के कारण बोल नहीं पा रही थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। वह बच्ची को लेकर घर के बाहर आए। आरोपी मौके से भाग गया था। रात करीब 12 बजे बच्ची को एंबुलेंस से सीएचसी मछरेहटा ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची के पिता को थाने ले जाकर पूछताछ की। नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है। वह घर आ गई है। आरोपी आशीष के विरुद्ध दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार देर रात उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें