रामपुर मथुरा (सीतापुर)। ब्लॉक के मीटिंग हाल में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने की। बैठक में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों को कराने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव पास हुआ।
बैठक में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव पेश किया। बैठक में विकास कार्यों की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बीडीओ विवेक मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए चार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
जेई कमलेश मौर्य ने बताया कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। करीब चार करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, जेई कमलेश मौर्य, प्रधान संघ अध्यक्ष जन्मेजय सिंह, एडीओ पंचायत ज्ञानेंद्र कुमार, राहुल आनंद, लवकुश आदि मौजूद रहे।