महमूदाबाद( सीतापुर)। फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 45वें आंतरिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। शतरंज, कैरम, बैडमिंटन व कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं हुई।
कबड्डी छात्र वर्ग में रामनारायण यादव की टीम को प्रथम, संदीप कैप्टन की टीम को द्वितीय स्थान, अम्बुज कुमार मौर्य टीम को तृतीय स्थान मिला। छात्रा वर्ग में शालिनी निषाद कैप्टन टीम को प्रथम, रुचि वर्मा कैप्टन टीम को द्वितीय, पल्लवी राजपूत कैप्टन टीम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं कैरम प्रतियोगिता छात्र वर्ग में संजय कुमार बीएससी तृतीय वर्ष को प्रथम, सैफ रियाज बीएससी द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान, अभिषेक अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग कैरम प्रतियोगिता में अदिति गुप्ता बीएसए प्रथम वर्ष ने पहला स्थान, श्रुति गुप्ता बीएसए द्वितीय वर्ष को द्वितीय स्थान, फिजा अंजुम बीए प्रथम वर्ष ने तीसरा स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में संदीप पांडेय बीए तृतीय वर्ष ने पहला स्थान, अनूप प्रजापति को दूसरा स्थान, राजीव कुमार को तीसरा स्थान, शतरंज प्रतियोगिता छात्रा वर्ग मे फिजा अंजुम ने पहला स्थान, सिमरन कौर बीएससी द्वितीय वर्ष ने दूसरा स्थान, शालिनी निषाद बीए द्वितीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समारोह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. संजीव सैकिया की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कॉलेज के प्रचार्य डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. शशिकांत, डॉ. लक्ष्मी देवी, डॉ. अंजू सिंह, डॉ. ममता पांडेय, डॉ. वंदना मिश्रा, डॉ. सर्वेश मिश्रा, डॉ. संतोष मिश्रा, डॉ. प्रार्थना सिंह मौजूद रहे।