फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: श्यामनाथ कुंड पर सजेगा राम दरबार

Mon, 06 Nov 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव : 10 नवंबर को रोशन होगा श्यामनाथ मंदिर परिसर, काशी की तर्ज पर होगी महाआरती
विज्ञापन

तैयार हो रही थ्री डी पेंटिंग, भक्तों पर पुष्प वर्षा की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। शहर के प्राचीन मंदिर श्यामनाथ परिसर में आगामी 10 नवंबर को दीपोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। परिसर की साफ सफाई कर थ्री डी पेंटिंग संग राम दरबार का विग्रह तैयार किया जा रहा है। जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम राम, सीता, लक्ष्मण और पवनपुत्र हनुमान का विग्रह सजाया जाएगा। इसकी भव्य पूजा होगी।

वहीं, काशी आरती की तर्ज पर श्यामनाथ कुंड के चारों कोनों पर भव्य आरती की तैयारी की जा रही है। कुंड के चारों तरफ दीपों की शृंखला बिछाई जाएगी। इसके साथ-साथ जिले के 19 ब्लॉक के खंड विकास अधिकारियों, ब्लॉक प्रमुखों, क्षेत्र पंचायत सदस्याें, ग्राम पंचायत सदस्यों संग आम जनमानस को निमंत्रण भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में लाइटें भी लगाई जा रही हैं। यह आयोजन सांसद राजेश वर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा कराया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि करीब एक लाख लोग इस भव्य दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे। सांसद राजेश वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव का यह अनोखा आयोजन लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। इसे भव्य बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


दिन में होगी भागवत कथा, भक्तों पर होगी पुष्ष वर्षा

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसके तहत मंदिर समिति सुबह सुंदरकांड का पाठ करेगी। शाम को कुंड के चारों तरफ व मंदिर परिसर में दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। मंदिर के कुंड के चारों तरफ चार कोणीय आरती होगी। लेजर लाइट के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम राम के दर्शन होंगे। इसके साथ भक्तों पर पुष्प वर्षा कराई जाएगी। इस कार्यक्रम का करीब एक लाख लोग हिस्सा बनने जा रहे हैं। यह एक नई परिपाटी बनेगी, हर साल इसी तर्ज पर आयोजन होता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें