फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धूमधाम से निकली राम बरात, बरसे फूल

Wed, 01 Oct 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। आदर्श श्री रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान पर आयोजित रामलीला में मंगलवार को भव्य राम बरात का आयोजन किया गया। बरात में शामिल भगवान के विभिन्न स्वरूपों की भव्य झांकियां मौजूद श्रद्धालुओं के आकर्षण की केंद्र रहीं। इस दौरान भक्तों ने जगह-जगह बरात में शामिल झांकियों पर पुष्पवर्षा भी की।
विज्ञापन

बरात में मौजूद बैंड की धुनों व ढोल की थाप पर मौजूद भक्त झूमते नाचते रहे। इस दौरान जगह-जगह हुई आतिशबाजी ने भी सभी को भावविभोर कर दिया। राम बरात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: आयोजन स्थल रामलीला मैदान पर पहुंची। जहां राम भक्तों द्वारा राम बरात की आरती कर पूजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने अपने आवास पर श्रद्धालुओं को फल वितरित किए। शोभा यात्रा के दौरान सभी मार्गों पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी दिखी। उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह सहित व कई थानों के पुलिसकर्मी बरात के दौरान पूरे यात्रा रूट पर तैनात रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें