फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बारिश से जलभराव, किसान खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। मंगलवार को भी बारिश से शहर के रोडवेज बस स्टॉप, ट्रांसपोर्ट चौराहा, कलेक्ट्रेट, विकास भवन के सामने, दीवानी कचहरी, चुंगी चौराहा आदि जगहों पर जलभराव बना रहा।
विज्ञापन

चार दिन बाद भी पालिका प्रशासन जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने में नाकाम रहा है। जिले में मंगलवार को तापमान में एक बार फिर दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बरसात से गन्ना, मेंथा और धान की फसल को फायदा पहुंच रहा है।
अगले दो-तीन दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। किसानों की मानें तो पिछले चार दिनों से जिले में हो रही बारिश खरीफ फसलों के लिए अमृत के समान हैं। मंगलार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दिन में 10 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा ने मौसम खुशगवार बना दिया।
विज्ञापन

दिन में कई बार रुक-रुक कर होने वाली बारिश से मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओस गिरने का मानक (ड्यू प्वांइट) 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि मौसम में नमी 95 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

आज भी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें