बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल।
- फोटो : बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल।
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम के कई रंग नजर आए। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए। कुछ जगहों पर बारिश हुई। इसके बाद धूप ने उमस बढ़ा दी। शहर व आसपास इलाकों में दाेपहर को फिर रिमझिम फुहारें गिरीं। कुछ देर बाद आसमान साफ होने पर फिर धूप निकल आई। दिन भर धूप-छांव के खेल से मौसम खुशगवार बना रहा। हांलाकि, उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कई हिस्सों में बारिश की संभावना भी है।
पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। बृहस्पतिवार को भी मौसम का मिलाजुला असर रहा। जिले के कई इलाकों में रुक-रुककर कई बार रिमझिम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। अचानक बारिश ने सड़कों पर चहलकदमी करने वाले राहगीरों को भिगो दिया। कुछ देर बाद आसमान साफ हो गया तो धूप निकल आई। धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दिन भर आते-जाते बादलों की वजह से धूप-छांव का खेल चलता रहा। इससे मौसम खुशनुमा बना रहा। दिन में चलने वाली हवा ने लोगों को गर्मी से राहत दी। घरों व दफ्तरों के अंदर उमस ने जरूर परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों तक बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बारिश हो सकती है।