फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बारिश ने छीनी छत, छह बच्चों समेत बेघर हुआ परिवार

Mon, 31 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बारिश ने छीनी छत, छह बच्चों समेत बेघर हुआ परिवार
विज्ञापन
गोंदलामऊ। भारी बारिश से हिंडौरा गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। इससे छह बच्चों समेत पूरा परिवार बेघर हो गया। बारिश के मौसम में खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करना इस बेघर परिवार के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

हिंडौरा निवासी जीवन पुत्र चंद्रिका का कच्चा मकान बारिश के कारण रविवार को अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सिर से छत छिन गई। अब छह बच्चों समेत पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने सबसे बड़ी समस्या बच्चों को बारिश से बचाने और रात गुजारने की खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार पिछले वर्ष भी उनका मकान गिर गया था, इसके बाद भी प्रशासन की ओर से परिवार की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार खुद पक्का मकान बनवाने में सक्षम नहीं है। इस बार फिर मकान गिरने से परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घर गिरने के बाद परिवार अपनी गृहस्थी को सुरक्षित रखने और बच्चों को बारिश से बचाने के लिए जगह तलाश रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को आवास उपलब्ध कराने तथा आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ शिव जीत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आवास दिलाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें