फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राहत बनकर बरसी बारिश

Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कटान करती सरयू नदी।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मंगलवार को तेज धूप से बेहाल लोगों पर बारिश राहत बनकर बरसी। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और काले बादल छा गए। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। झूमकर बरसे बादलों ने लोगों को तर-बतर कर दिया। बारिश के साथ हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज ने सुबह से तेज धूप के कारण गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई तो उनके चेहरे खिल उठे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा। तेज धूप लोगों को खलने लगी। दिन चढ़ने के साथ बढ़ते रहे तापमान से लोग बुरी तरह बेचैन हो उठे। दोपहर करीब एक बजे तक चिलचिलाती धूप ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया।
विज्ञापन

इसी बीच मौसम ने एकाएक करवट बदली और बादल छा गए। करीब दो बजे कमलापुर समेत आसपास इलाके में काली घटाओं ने झूमकर बरसना शुरू कर दिया। शहर व आसपास इलाके में सायं पांच बजे से बारिश शुरू हुई।
एकाएक बरसने वाले बदरा ने सड़क पर चहल-कदमी करने वाले लोगों को तर-बतर कर दिया। बारिश थमने के बाद भी बादल छाए रहने और हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
शहर में सड़कों व गलियों में कीचड़ होने से लोगों को कुछ परेशानी भी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें