फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी ने तपिश से दिलाई राहत

Thu, 09 Jun 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
heavy rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
विज्ञापन
तपिश के बीच गुरुवार भोर आई आंधी-पानी ने लोगों को राहत दी। आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ धाराशायी हो गए। आंधी की चपेट में एक मवेशी की मौत हो गई। पेड़ गिरने से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रिमझिम से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


चिपचिपी गर्मी के बीच गुरुवार भोर करीब 3:30 बजे जिले के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ ही तेज आंधी भी आई। बारिश होने से जहां लोगों को राहत हुई, वहीं किसानों के खुशी का अहसास हुआ। जिला मुख्यालय सहित, महमूदाबाद, सिधौली, लहरपुर, हरगांव, मिश्रिख, पिसावां आदि क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई, जिससे किसानों ने राहत महसूस की।

बारिश से किसानों को जोताई करने का मौका मिल गया। लेकिन बारिश के साथ आई तेज आंधी ने कइयों का नुकसान भी कर दिया। बताते हैं कि रामकोट इलाके के ननसोहा गांव में एक अर्धनिर्मित इंदिरा आवास की दीवार गिर गई, जिससे मकान स्वामी नन्हीं देवी का एक मवेशी दबकर मर गया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर मुंशीगंज, प्लाईवुड तामसेनगंज, शहर कोतवाली आदि के पास कई पेड़ आंधी में गिर गए। शहर से सटे नेशनल हाईवे पर बाइक पास के पास हैप्पी होम सिटी की दीवार ढह गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रात को आंधी के दौरान विद्युत आपूर्ति भी कई स्थानों पर बाधित रही।

शहर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से केबल टूट गए, जिससे पावर कॉर्पोरेशन को कई घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति करने में कामयाबी मिली। इसी तहर ग्रामीण अंचलों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि रात को आंधी आने से कई स्थानों पर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आपूर्ति में बाधा उत्पन्न हुई। हालांकि दोपहर तक सब कुछ दुरुस्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें