फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है सीआरएस

विज्ञापन
railway - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। सीतापुर से लखीमपुर रेल ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ाने के लिए विद्युतीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में सीआरएस होने की संभावना है। इसी को लेकर शुक्रवार को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर और मुख्य परियोजना अधिकारी ने टावर वैगन से सीतापुर से लखीमपुर तक निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

रेलवे के जानकारों की मानें तो दिसंबर के पहले सप्ताह में सीआरएस हो सकता है। रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को मुख्य परियोजना अधिकारी निश्चल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर टीआरडी धर्मेन्द्र यादव ने सीतापुर से लखमीपुर तक टावर वैगन कार से निरीक्षण किया।
आरबीएनएल प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि टावर वैगन से निरीक्षण सुबह 11.45 बजे सीतापुर से शुरू हुआ। झरेखापुर स्विचिंग पोस्ट, हरगांव स्टेशन, ओयल स्विचिंग पोस्ट, सेक्शन में पड़ने वाले गेटों पर बारीकी से जांच की गई। कई जगहों पर खामियां मिली। उन्हें सुधारने के आदेश सेक्शन प्रभारी जगन्नाथ मिश्रा और कार्यदायी संस्था कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के प्रभारी रंजीत को दिए गए। लखीमपुर पहुंचकर जांच की गई। इस दौरान प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा, कमलजीत सी सेक्शन इंजीनियर सिग्नल लखीमपुर, एके सिंह लोको निरीक्षक लखनऊ, संदीप कुमार सी सेक्शन इंजीनियर टीआरडी, अरुण सेन गुप्ता यातायात निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें