फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मरम्मत कार्य की वजह से बंद रहा रेलवे फाटक

Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
क्रॉसिंग पर चलता मरम्मत कार्य।
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद में सिधौली मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग रविवार सुबह करीब आठ बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। इस दरम्यान रेलवे विभाग के कर्मचारियों ने पटरी की मरम्मत की। इस वजह से रूट पर आवागमन बाधित रहा। कुछ लोगों ने ढाई किलोमीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग का सहारा लिया तो कुछ रेलवे अंडरपास से निकलते नजर आए।
विज्ञापन

महमूदाबाद निवासी रितेश, संतोष ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक फाटक बंद रहा। रूट डायवर्जन के चलते सिधौली मार्ग पर जाने वाले लोगों को करीब ढाई किलोमीटर दूर गायत्री मंदिर मार्ग से घूमकर चीनी मिल होते हुए मुख्य मार्ग पर जाना पड़ा।

वहीं कुछ लोग अपने गंतव्य तक जल्द पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशन के पहले मौलाना आजाद कॉलेज के निकट रेलवे अंडरपास से होकर निकलते दिखे। सिधौली मार्ग पर सवारियों को ले जाने वाले वाहनाें ने क्राॅसिंग के पहले ही यात्रियों को उतार दिया। इस पर यात्रियों को पटरी से होकर क्राॅसिंग पार करके जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें