फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप, बदली व बारिश के संग मौसम के दिखे कई रंग

विज्ञापन
सीतापुर के लालबाग चौराहे पर बारिश में भीगते राहगीर। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सोमवार को भी मौसम का मिलाजुला असर रहा। सुबह धूप ने गर्मी का अहसास कराया। इसके बाद मौसम ने करवट बदली और आसमान पर काले बादलों ने डेरा जमा लिया। जिले के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद भी बादली छई रहने से मौसम खुशगवार बना रहा। अधिकतम पारा 34 डिग्री रहा। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना भी है। मौसम ने सोमवार को कई रंग दिखाए। सुबह आसमान साफ रहने से सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो गर्मी से लोग परेशान नजर आए।
कुछ देर बाद मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर बादल छा गए। काले बादलों ने दोपहर में बरसना शुरू कर दिया। शहर में मानसून की पहली बारिश ने सड़क पर चहलकदमी करने वालों को भिगो दिया। शहर के अलावा मिश्रिख व इमलिया सुल्तानपुर सहित कई इलाकों में जमकर बरसात हुई।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद भी काली घटाएं छाई रहीं। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव होने के संकेत नहीं हैं। बादल छाए रहने और कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
जलभराव से नागरिक परेशान
मिश्रिख (सीतापुर)। सोमवार को हुई बारिश ने नगर पालिका परिषद के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश से तहसील चौराहा व तहसील के मुख्य गेट पर जलभराव हो गया। तहसील जाने वालों को जलभराव से होकर निकलना पड़ा।
वहीं, नगर के सीताकुण्ड वार्ड एक और वार्ड चार में भी जलभराव से लोगों को जूझना पड़ा। सीतापुर-हरदोई मार्ग पर जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने हेतु खुदवाई गई नाली लोगों के लिए काफी मुसीबत खड़ी कर रही है। बरसात में मिट्टी नीचे बैठ गई है जिससे वाहनों के फंसने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें