फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रिख में दो पेट्रोल पंपों पर छापा

Fri, 05 May 2017 11:00 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
petrol pump
विज्ञापन
प्रशासन, पूर्ति विभाग व ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को मिश्रिख के दो पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। टीम ने करीब छह घंटे तक पंपों की जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। जिसके बाद दोनों पेट्रोल पंप स्वामियों को क्लीन चिट दे दी।  
विज्ञापन


एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी, जिला बांट-माप अधिकारी मुकुल रंजन उपाध्याय, सीओ उदय प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक महेश गुप्ता, एसपी सिंह, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के नवीन कुमार ने इंजीनियरों की टीम के साथ मिश्रिख कस्बे के नहर चौराहे पर स्थित त्रिवेदी फीलिंग स्टेशन पर छापा मारा।

अधिकारियों की टीम ने पहले पंप पर लगी मशीनों के कवर खोलकर चिप की तलाश की। इसी दौरान वहां मौजूद लीटर में तेल भरवाकर नाप की। करीब तीन घंटे तक पंप की मशीनों की जांच की गई। इसके बाद टीम ने कस्बे के अस्पताल के करीब मां ललिते पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
विज्ञापन


यहां भी टीम ने मशीनों पुर्जे खंगाले। लीटर में तेल भरकर नापा। तीन घंटे तक यहां भी इंजीनियर मशीनों में चिप की तलाश की। जांच पड़ताल के बाद एसडीएम ने बताया कि दोनों पेट्रोल पंपों की सघन जांच की गई है। इन पेट्रोल पंपों पर किसी भी तरह की खामी नहीं मिली है। प्रशासन ने इन पेट्रोल पंपों को क्लीनचिट दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें