फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएचसी तंबौर से जिला अस्पताल भेजे गए रेडियोलॉजिस्ट

Sat, 27 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम के औचक निरीक्षण के बाद सीएचसी तंबौर से हटाए गए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार की तैनाती अब जिला अस्पताल में कर दी गई है। उनके आने से जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सुविधाओं में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डीएम डॉ. राजागणपति आर ने शुक्रवार को सीएचसी तंबौर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने के बावजूद वहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा ठप पड़ी थी। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया था कि डॉ. पवन कुमार को तत्काल वहां से हटा दिया जाए। डीएम के आदेश पर शनिवार को डॉ. पवन कुमार का स्थानांतरण जिला अस्पताल कर दिया गया है।


आखिर कैसे हुई थी पोस्टिंग
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तंबौर सीएचसी के लिए विधायक निधि से अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराई गई थी। मशीन आने के बाद रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी कर दी गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से सेवा शुरू नहीं हो सकी। यह मशीन तय मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिसके कारण पोर्टल पर इसका डाटा फीड नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा संचालित नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें