फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पंपों पर नहीं कम हुई कतारें, कई जगह हुई नोकझोंक

Fri, 27 Mar 2026 10:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
पंप पर लाइन में लगे लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। भइया बाइक में दो सौ का पेट्रोल डाल दो...नहीं हो पाएगा...सौ का ही पेट्रोल मिलेगा। पैसा भी नकद देना होगा। शुक्रवार को लालबाग चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों और वाहन स्वामियों के बीच कुछ इसी तरह की बातचीत के साथ नोकझोंक होती रही। कमोबेश ऐसा ही हाल शहर के ट्रांसपोर्ट चौराहा, चुंगी व अन्य पेट्रोल पंपों पर भी रहा।
विज्ञापन

कोई अपनी बाइक व कार तो कोई पिपिया, जरीकेन लेकर पंप पर ईधन लेने पहुंचा। इससे पंपों पर सुबह से लगी कतार देर रात तक कम नहीं हुई। हालांकि जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर के निर्देश पर लगातार लाउडस्पीकरों से पेट्रोल व डीजल की किल्लत न होने का उद्घोष भी कराया जाता रहा लेकिन इसके बावजूद लोग बिना जरूरत के ईधर की खरीद में जुटे दिखे।

शहर स्थित लालबाग पेट्रोल पंप पर सुबह छह बजे से ही लोग वाहनों में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए पहुंचने लगे। अचानक बढ़ी खरीद से परेशान संचालक ने बाइक पर सौ रुपये का ही पेट्रोल देने का नियम लागू कर दिया। वहीं, कार चालक को अधिकतम एक हजार रुपये का पेट्रोल दिया जाने लगा। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट भी मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इसे लेकर कई वाहन स्वामियों की पेट्रोल पंप कर्मियों से झड़प भी हुई। इसके चलते दोपहर एक बजे तक पेट्रोल पंप का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं, ट्रांसपोर्ट चौराहा स्थित पंप पर लोगों को मांग के अनुसार पेट्रोल दिया जाता रहा। कई पेट्रोल पंप संचालकों ने ऑनलाइन पेमेंट लेने से मना कर दिया, जिससे वाहन स्वामियों को काफी परेशानी उठाना पड़ी।

ग्रामीण अंचलों में भी रही परेशानी

सिधौली कस्बे में भी कई पंपों पर डीजल की किल्लत बताकर व्यावसायिक वाहनों को डीजल देने से मना किया गया। गोंदलामऊ में शुक्रवार को बारिश के बीच भी लोग सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर ईंधन लेने के लाइन लगा कर खड़े हो गए। रामगढ़ मोड़ स्थित डगरहा धाम के पास बने भारत पेट्रोलियम पंप पर करीब 12 बजे से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। घबराए लोग थ्रेशिंग प्रभावित होने के डर से बड़े-बड़े डिब्बे और बर्तन लेकर पंप पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का सहारा लेना पड़ रहा है। बेहटा में रानी फिलिंग स्टेशन और साईं फिलिंग स्टेशन पर किसी को पेट्रोल व डीजल नहीं दिया गया। चौधरी फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल व डीजल सौ रुपये प्रति बाइक व एक हजार रुपये प्रति कार की दर से दिया गया। बिसवां में पेट्रोल पंप संचालक राजकुमार जैन और जमील खान ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की जिले में कोई कमी नहीं है। परेशानी सिर्फ किल्लत की अफवाह के कारण बिना जरूरत के ईंधन की जमाखोरी करने से हो रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल डीजल के अवैध भंडारण पर होगी कार्रवाई
सभी से अपील है कि वह अपनी आवश्यकतानुसार ही पेट्रोल व डीजल खरीदें। अफवाहों पर ध्यान न दें। अवैध भंडारण या कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ राजा गणपति आर, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें