तंबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गन्ने के एक खेत में अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। खेत स्वामी की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
मोहल्ला ठकुरनटोला निवासी बृजेंद्र कुमार के खेत में शुक्रवार को अजगर दिखने पर मजदूर भाग खड़े हुए।
खेत स्वामी ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को बोरे में बंद कर लिया। वन विभाग का कहना है कि अजगर की लंबाई छह फीट के आसपास थी। रेंजर जीडी यादव ने बताया कि अजगर को शारदा नदी के किनारे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।