हरगांव। लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर गिट्टी, मौरंग, सरिया, सीमेंट व बालू बेचने वाले दुकानदारों को लोकनिर्माण विभाग ने शुक्रवार को नोटिस थमाया। सभी दुकानदारों को राजमार्ग के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को हटाने का आदेश दिया गया है।
निर्माण खंड 4 लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीरज कुमार यादव ने बताया कि व्यापारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। बताया कि सड़क पर ही ट्रकों व भारी वाहनों को खड़ा करके लोडिंग और अनलोडिंग का काम किया जाता है, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लगता है। आवागमन बाधित होता है।